April 28, 2026 - 10:50 pm

Uttarakhand: महिला आरक्षण मुद्दे पर भाजपा की घेराबंदी, विशेष सत्र के बाद निगमों-जिला पंचायतों में निंदा प्रस्ताव

spot_img
Must Read

देहरादून। नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पारित न होने के मुद्दे पर भाजपा विपक्ष को लगातार घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के बाद पार्टी छोटी सरकारों यानी नगर निगम, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत स्तर तक विपक्ष के खिलाफ अभियान चलाएगी।

प्रदेश में मंगलवार को महिला आरक्षण मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें महिला सम्मान विषय पर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान सरकार विपक्ष के खिलाफ नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पारित न होने के मामले में निंदा प्रस्ताव लाएगी। भाजपा का उद्देश्य इस मुद्दे पर विपक्ष को घेरना है।

पार्टी ने रणनीति के तहत विशेष सत्र के बाद सभी नगर निगमों की बोर्ड बैठकों में निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी की है। इसके अलावा जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों की बैठकों में भी ऐसे प्रस्ताव लाए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि विपक्ष ने मातृशक्ति का अपमान किया है, जिस पर पार्टी किसी भी सूरत में खामोश नहीं रहेगी।

शाम को निकलेगा मशाल जुलूस

विधानसभा सत्र के बाद भाजपा महिला मोर्चा की ओर से राजधानी में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के कई नेता और महिला नेत्रियां शामिल होंगी। जुलूस का उद्देश्य नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को लेकर विपक्ष के खिलाफ संदेश देना है।

अगले माह राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा संभावित

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का अगले महीने देहरादून दौरा प्रस्तावित है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए वह संगठनात्मक मजबूती की समीक्षा करेंगे और चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगे। हालांकि, उनके दौरे की तिथि अभी तय नहीं हुई है, लेकिन मई के पहले सप्ताह में आने की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Rudrapur: पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय खाती का निधन, पुलिस महकमे में शोक

रुद्रपुर। पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय खाती (54) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img