June 18, 2026 - 2:15 am

Uttarakhand: रामनगर-देहरादून के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन, तिरुमदारा में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

spot_img
Must Read

रामनगर और देहरादून के बीच यात्रियों को जल्द सीधी रेल सेवा की सौगात मिलने जा रही है। इस संबंध में सांसद अनिल बलूनी के प्रयास रंग लाते नजर आ रहे हैं। रेल सेवा के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

सांसद अनिल बलूनी ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने गत जनवरी माह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।

उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण रेल सेवा को शुरू करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब केवल औपचारिक घोषणा शेष है।

इसके साथ ही रामनगर के तिरुमदारा स्टेशन पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव भी शुरू हो गया है। सांसद ने बताया कि शनिवार से ट्रेन का ठहराव प्रारंभ होने के बाद स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिली है और लोग इसका लाभ उठाने लगे हैं।

क्षेत्र के लोगों ने सीधी रेल सेवा और ट्रेन ठहराव की सुविधा पर खुशी जताते हुए सांसद और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img