May 4, 2026 - 5:02 pm

Mussoorie: मसूरी पहुंचीं अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, बोलीं- पलायन रोकना बड़ी चुनौती

spot_img
Must Read

मसूरी। बॉलीवुड अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी शनिवार को मसूरी स्थित अपने आवास पहुंचीं। यहां उन्होंने बचपन की यादों को ताजा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में पलायन बड़ी समस्या है, जिसे रोकने के लिए लगातार प्रयास जरूरी हैं।

विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि मसूरी की ठंडी और पवित्र हवा में अलग सुकून मिलता है। यहां आकर नई ऊर्जा मिलती है, जो उन्हें बार-बार अपनी जन्मभूमि की ओर खींच लाती है।

उन्होंने बताया कि मसूरी में उनका पैतृक घर है और यहां से उनके बचपन की अनगिनत यादें जुड़ी हैं। पिता दिवंगत हरि दत्त भट्ट शैलेश को याद करते हुए कहा कि वे प्रसिद्ध साहित्यकार, लेखक और शिक्षक थे। उन्होंने कई लोक कलाकारों को मंच दिया और आकाशवाणी से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाई।

पलायन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्वयं भी अपने पैतृक गांव को गोद लिया है और वहां विकास कार्य करा रही हैं।

हिमानी शिवपुरी ने कहा कि उत्तराखंड के लोक कलाकार राज्य की संस्कृति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने भविष्य में उत्तराखंड की संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता पर फिल्म बनाने की इच्छा भी जताई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारी तेज: बर्फ हटाकर पहुंचे सेना के जवान और सेवादार, 23 मई से खुलेंगे कपाट

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से पहले यात्रा तैयारियां तेज हो गई हैं। सेना के जवान और गुरुद्वारा के...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img