June 22, 2026 - 4:27 am

Tehri Weather: गेंवाली में आकाशीय बिजली गिरने से दहशत, दो महिलाएं बेहोश

spot_img
Must Read
छानियों के पास बिजली गिरने से भेड़-बकरियों के हताहत होने की आशंका

भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव गेंवाली में गुरुवार दोपहर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में खेतों में काम कर रही एक महिला और एक युवती बेहोश हो गईं, जबकि छानियों के पास बिजली गिरने से कई भेड़-बकरियों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।

ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी ने बताया कि गांव निवासी रूपा देवी (25) पत्नी जयवीर सिंह और बबीता (23) पुत्री शेर सिंह दोपहर के समय खेतों में आलू रोपण का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से दोनों बेहोश हो गईं।

घटना के बाद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों को डंडी-कंडी के सहारे अस्पताल ले जाने के लिए रवाना किया। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत में सुधार है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव की छानियों के पास भी बिजली गिरने की सूचना है। वहां मौजूद कई भेड़-बकरियों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img