May 7, 2026 - 7:29 pm

Uttarakhand Road Accident: खाई में गिरी ऑल्टो कार, तीन की मौत

spot_img
Must Read
जागर कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी, 150 मीटर गहरी खाई में मिला वाहन

अल्मोड़ा जिले के भतरोंजखान थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। रापड़ मोड़ से सोनी रानीखेत जाने वाले मार्ग पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब चार बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि भाटिया-भिकियासैंण मार्ग के पास वाहन संख्या यूके04एफ-6683 की नंबर प्लेट सड़क पर पड़ी हुई है। आसपास वाहन नहीं मिलने पर उसके खाई में गिरने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही थाना भतरोंजखान पुलिस, 108 सेवा, एसडीआरएफ, आपदा कंट्रोल, राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।

संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान वाहन सड़क से करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिरा मिला। कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी तहसील रानीखेत तथा कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल तहसील रानीखेत (32 वर्ष) के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि तीनों व्यक्ति जागरी का कार्य करते थे और मंगलवार रात ग्राम चमोली पुसैला में आयोजित जागर कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर मोर्चरी रानीखेत भेज दिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Gold: अमेरिका-ईरान तनाव में नरमी से सर्राफा बाजार में तेजी, ₹1.53 लाख के पार सोना; क्या और बढ़ेंगी कीमतें?

दुनिया भर की नजरें जिस भू-राजनीतिक संकट पर टिकी थीं, वहां से बड़ी कूटनीतिक राहत की खबर सामने आई...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img