May 7, 2026 - 9:25 pm

15 जून से जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू, इंडिगो ने शुरू की टिकट बुकिंग

spot_img
Must Read

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेवर) से उड़ानों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। इंडिगो एयरलाइंस ने गुरुवार दोपहर से जेवर एयरपोर्ट के लिए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। एयरलाइन 15 जून 2026 से यहां से अपने वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत करेगी। इसके साथ ही इंडिगो, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली पहली एयरलाइन बन जाएगी।

पहली उड़ान 15 जून की सुबह लखनऊ से नोएडा के लिए रवाना होगी। फ्लाइट सुबह 7:05 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर 8:05 बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं, सुबह 8:35 बजे नोएडा से बंगलूरू के लिए अगली उड़ान संचालित होगी।

एयरलाइन की ओर से जारी किराये के अनुसार नोएडा से लखनऊ का टिकट 4,981 रुपये रखा गया है, जबकि बंगलूरू के लिए किराया 9,211 रुपये तय किया गया है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का शेड्यूल
रूटफ्लाइट नंबरसंचालन तिथिप्रस्थान समयआगमन समय
लखनऊ – नोएडा6E 227815 जून 202607:0508:05
नोएडा – बंगलूरू6E 227815 जून 202608:3511:05
बंगलूरू – नोएडा6E 227915 जून 202615:4518:20
नोएडा – लखनऊ6E 227915 जून 202618:5520:00
एयरपोर्ट पर सॉफ्ट ट्रायल भी शुरू

15 जून से आधिकारिक संचालन शुरू होने की घोषणा के बाद एयरपोर्ट पर सॉफ्ट ट्रायल भी शुरू कर दिए गए हैं। इसके तहत यात्रियों की सुविधा से जुड़े सिस्टम और व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जा रहा है। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से वेंडर्स और स्टाफ के एंट्री पास जारी किए जा रहे हैं, ताकि कमर्शियल ऑपरेशन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त की जा सकें।

शुरुआत में 17 उड़ानों का प्रस्ताव

एयरलाइंस कंपनियों ने शुरुआती चरण में जेवर एयरपोर्ट से 17 उड़ानें संचालित करने का प्रस्ताव दिया है। आवश्यक मंजूरियों के बाद टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया।

28 मार्च को हुआ था उद्घाटन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री Narendra Modi ने किया था। प्रथम चरण में 1334 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित इस एयरपोर्ट में 3900 मीटर लंबा रनवे, यात्री टर्मिनल, एटीसी और कार्गो हब तैयार किया गया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Uttarakhand: मानसून को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; विभागों को 24×7 तैयार रहने के निर्देश

देहरादून। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में विभागों और जिलों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img