May 7, 2026 - 8:25 pm

तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस, बहुमत साबित करने पर अड़ा राजभवन; विजय के पास अभी 112 विधायकों का समर्थन

spot_img
Must Read

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बरकरार है। टीवीके प्रमुख विजय ने गुरुवार को एक बार फिर राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। हालांकि, राज्यपाल ने साफ संकेत दिए हैं कि केवल सबसे बड़ी पार्टी होने के आधार पर सरकार गठन की अनुमति नहीं दी जा सकती। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल ने विजय से विधानसभा में बहुमत का स्पष्ट आंकड़ा पेश करने को कहा है।

राजभवन का मानना है कि तमिलनाडु जैसे बड़े राज्य में अस्थिर सरकार का जोखिम नहीं लिया जा सकता। ऐसे में 234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों का समर्थन दिखाना अनिवार्य होगा।

23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई थी। हालांकि विजय दो सीटों से चुनाव जीते हैं और नियमों के तहत उन्हें एक सीट छोड़नी होगी। ऐसे में पार्टी की प्रभावी संख्या 107 रह जाएगी।

सरकार गठन की कवायद के बीच कांग्रेस ने डीएमके गठबंधन से अलग होकर टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया है। कांग्रेस के पांच विधायक विजय के साथ आए हैं। इसके बावजूद टीवीके का आंकड़ा 112 तक ही पहुंच पाया है, जो बहुमत के जादुई आंकड़े से छह कम है। यही वजह है कि राजभवन ने फिलहाल शपथ ग्रहण को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है।

बुधवार को विजय ने कांग्रेस के समर्थन पत्र के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके अगले दिन वह दोबारा राज्यपाल से मिलने पहुंचे। माना जा रहा है कि इस दौरान समर्थन जुटाने और सरकार गठन के गणित पर चर्चा हुई। हालांकि राजभवन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल समर्थन पत्र या मौखिक दावे पर्याप्त नहीं होंगे। सरकार गठन के लिए 118 विधायकों का ठोस समर्थन जरूरी होगा, ताकि विधानसभा में स्थिर बहुमत सुनिश्चित किया जा सके।

इस बीच टीवीके नेता वीएस बाबू ने कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ सकती है। हालांकि उन्होंने केंद्र सरकार के कथित दबाव से जुड़े सवालों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Uttarakhand: मानसून को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; विभागों को 24×7 तैयार रहने के निर्देश

देहरादून। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में विभागों और जिलों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img