May 10, 2026 - 6:12 pm

Samay Raina Vs Sunil Pal: ‘स्टैंडअप समझकर गया था, रोस्टिंग हो गई’; समय रैना संग शो को लेकर बोले सुनील पाल

spot_img
Must Read

कॉमेडियन समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और सुनील पाल का एक एपिसोड ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर प्रसारित हुआ था। कपिल शर्मा द्वारा होस्ट किए गए इस शो के कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गए।

इन क्लिप्स में समय रैना द्वारा सुनील पाल पर लगातार किए गए मजाक को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई। कुछ लोगों ने इसे हल्की-फुल्की कॉमेडी और मस्ती बताया, जबकि कई दर्शकों को लगा कि शो के दौरान सुनील पाल असहज नजर आए। वहीं, कुछ यूजर्स ने सुनील पाल के जोक्स को पुराना और अटपटा भी बताया।

हाल ही में जी स्विच को दिए एक इंटरव्यू में सुनील पाल ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह शो के फॉर्मेट को लेकर मानसिक रूप से तैयार नहीं थे।

सुनील पाल ने बताया, “मुझे बताया गया था कि समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया शो में होंगे और मुझे वहां परफॉर्म करना है। मैं स्टैंडअप कॉमेडी की तैयारी करके गया था, लेकिन वहां जाकर माहौल रोस्टिंग का निकला। मैं इसके लिए तैयार नहीं था।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं इसे धोखा नहीं कहूंगा, लेकिन जो मैंने सोचा था, वैसा नहीं हुआ। जो नहीं सोचा था, वही हो गया।”

दरअसल, 2025 में समय रैना उस वक्त विवादों में आ गए थे, जब रणवीर अल्लाहबादिया की एक टिप्पणी को लेकर उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर बवाल मच गया था। उस एपिसोड के बाद कई एफआईआर दर्ज हुई थीं और शो को भी हटाना पड़ा था।

विवाद के दौरान सुनील पाल ने समय रैना पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘आतंकवादी’ तक कह दिया था। बाद में समय रैना ने अपने शो ‘स्टिल अलाइव’ में सुनील पाल के इस बयान पर तंज कसा था।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

यमुनोत्री धाम यात्रा: दर्शन कर लौट रहे 82 वर्षीय श्रद्धालु की मौत, हार्ट अटैक से गई जान

यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान शनिवार को तमिलनाडु निवासी 82 वर्षीय श्रद्धालु शम्भू केवल की तबीयत बिगड़ने से मौत...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img