June 26, 2026 - 6:18 am

Roorkee: आईआईटी रुड़की के शोधार्थी का शव आसफनगर झाल में मिला, हॉस्टल कमरे से मिली नोटबुक की जांच में जुटी पुलिस

spot_img
Must Read

आईआईटी रुड़की के एक शोधार्थी का शव मंगलौर क्षेत्र स्थित आसफनगर झाल से बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहित कुमार (40) पुत्र जवाहर लाल आर्य निवासी नैनीताल के रूप में हुई है। वह आईआईटी रुड़की के इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में छठे सेमेस्टर के छात्र थे और संस्थान के हॉस्टल में रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार, मोहित पिछले तीन दिनों से लापता बताए जा रहे थे। हालांकि, इस संबंध में पुलिस को कोई औपचारिक सूचना या गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई थी। रविवार शाम राहगीरों ने आसफनगर झाल में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई, जिसमें मृतक की पहचान मोहित कुमार के रूप में हुई।

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के हॉस्टल कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से एक नोटबुक बरामद हुई है, जिसमें कुछ बातें लिखी मिली हैं। पुलिस नोटबुक की सामग्री की जांच कर रही है।

मंगलौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img