June 26, 2026 - 3:32 am

Uttarakhand Weather: बारिश से गर्मी पर ब्रेक, अब फिर चढ़ेगा पारा

spot_img
Must Read

प्रदेशभर में मौसम ने करवट लेते हुए कई इलाकों में झमाझम बारिश कराई। बारिश और पहाड़ों में हुई बर्फबारी से बीते कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने इस सप्ताह मैदानी क्षेत्रों में तापमान फिर बढ़ने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले एक-दो दिनों में सामान्य तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक रहने का अनुमान है।

बीते दिनों प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का असर मैदानी इलाकों के तापमान पर साफ दिखाई दे रहा है। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय जिलों में तापमान में इससे भी अधिक गिरावट देखने को मिली।

सोमवार को भी पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img