काशीपुर। पांडेय कॉलोनी गोपीपुरा में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो, ग्राम प्रधान विनीता बिष्ट चौधरी और बीडीसी सदस्य मुकेश राजपूत ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर में चिकित्सकों की टीम ने 71 बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान एक्स-रे समेत विभिन्न जांचें की गईं और मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।



