May 11, 2026 - 8:25 pm

पैरेंट्स के एक सवाल ने बदल दी शरवरी की जिंदगी, सिविल इंजीनियर बनना चाहती थीं अभिनेत्री

spot_img
Must Read

इन दिनों अपनी आगामी फिल्म में अभिनेता वेदांग रैना के साथ नजर आने जा रहीं अभिनेत्री शरवरी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर और बचपन के सपनों को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

शरवरी ने बताया कि बचपन में उन्हें एक्टिंग वर्कशॉप्स में हिस्सा लेना काफी पसंद था, लेकिन उन्होंने कभी अभिनेत्री बनने के बारे में गंभीरता से नहीं सोचा था। उन्होंने बताया कि 11वीं कक्षा में उन्होंने साइंस स्ट्रीम चुनी थी, क्योंकि उनका सपना सिविल इंजीनियर बनने का था।

अभिनेत्री ने कहा कि उनके पिता बिल्डर हैं, जबकि मां इंटीरियर डिजाइनर और आर्किटेक्ट हैं। ऐसे में उन्हें लगा कि वह भी इसी क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी। शरवरी के मुताबिक, उन्होंने कभी अपने माता-पिता को एक्टिंग के लिए मनाने की कोशिश नहीं की, क्योंकि परिवार हमेशा उनके सपनों के साथ खड़ा रहा।

कॉलेज के दौरान उन्होंने एक टैलेंट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्हें ऑडिशन मिलने शुरू हो गए। शुरुआत में उन्होंने इसे केवल एक प्रयोग की तरह लिया, लेकिन उनके माता-पिता ने अभिनय के प्रति उनका लगाव समझ लिया था।

शरवरी ने बताया कि एक दिन उनके माता-पिता ने उनसे पूछा, “क्या तुम एक्ट्रेस बनना चाहती हो?” अभिनेत्री के अनुसार, यही सवाल उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गया। उन्होंने कहा कि वह हर रात यह सपना देखती थीं, लेकिन खुद से भी इसे स्वीकार नहीं कर पाती थीं। माता-पिता के सवाल ने उन्हें अपने सपने को खुलकर अपनाने की हिम्मत दी।

उन्होंने बताया कि उस सवाल के जवाब में उन्होंने सिर्फ “हां” कहा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शरवरी को साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म मुंजया से खास पहचान मिली। आने वाले समय में वह निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह सूरज बड़जात्या और आदित्य चोपड़ा जैसे बड़े फिल्मकारों की फिल्मों का भी हिस्सा होंगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Udham Singh Nagar News: पांडेय कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 71 बुजुर्गों की जांच

काशीपुर। पांडेय कॉलोनी गोपीपुरा में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राज्य महिला...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img