घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को राहत की किरण नजर आई। बीते कुछ कारोबारी सत्रों से दबाव में चल रहे बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान खरीदारी का माहौल देखने को मिला। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर कारोबार करते दिखे।
सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 448.92 अंक यानी 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 75,057.90 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, एनएसई निफ्टी 139.11 अंक यानी 0.59 फीसदी चढ़कर 23,551.70 के स्तर पर पहुंच गया।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 25 से अधिक शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। बाजार में खरीदारी का रुख रहने से निवेशकों का उत्साह बढ़ा नजर आया। अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और ट्रेंट जैसे प्रमुख शेयरों में 1.5 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई।
वहीं, विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे कमजोर होकर 95.74 के स्तर पर पहुंच गया।
अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो एनएसई पर ज्यादातर प्रमुख सेक्टर हरे निशान में कारोबार करते दिखे। आईटी, ऑटो, मेटल और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली, जबकि कुछ चुनिंदा सेक्टरों में हल्का दबाव बना रहा।
बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के प्रमुख सेक्टर का हाल कैसा?




