उत्तराखंड में चुनाव आयोग आठ जून से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू करेगा। इसके तहत मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। आयोग के अनुसार 29 मई से सात जून तक तैयारियां और संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण कराया जाएगा।
आठ जून से सात जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसके बाद 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। ड्राफ्ट सूची पर 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी तथा उनकी सुनवाई की जाएगी।
सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को जारी की जाएगी। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम कुछ देर में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी देंगे।



