May 14, 2026 - 9:30 pm

Uttarakhand: रुड़की में हलाला का पहला मामला दर्ज, यूसीसी के तहत पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

spot_img
Must Read

उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बाद हरिद्वार जिले के रुड़की से हलाला का पहला मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी अदालत में दाखिल कर दी है। इसे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में हलाला को अपराध की श्रेणी में शामिल किए जाने का पहला मामला माना जा रहा है।

मामला भगवानपुर क्षेत्र के बुग्गावाला थाना अंतर्गत मुजाहिदपुर बंदरजूड गांव का है। यहां एक महिला ने अपने पति दानिश पर दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक और जबरन हलाला कराने के गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपों को सही पाया। इसके बाद यूसीसी के प्रावधानों के तहत हलाला को भी अपराध मानते हुए चार्जशीट में शामिल किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया है।

उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद यह पहला मामला है, जिसमें हलाला को कानूनी रूप से अपराध मानते हुए कार्रवाई की गई है। मामले को लेकर प्रदेशभर में चर्चा तेज हो गई है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: स्कूल के पीछे चल रहा था देह व्यापार, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का छापा

कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर में एक स्कूल के पीछे किराये के मकान में संचालित देह व्यापार का पुलिस...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img