April 28, 2026 - 5:43 pm

Dehradun Heatwave: भीषण गर्मी की चपेट में दून घाटी, पारा 40 डिग्री के करीब

spot_img
Must Read

देहरादून। कभी सुहावने मौसम के लिए पहचानी जाने वाली दून घाटी इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी से हालात ऐसे हो गए हैं कि दोपहर में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी तेज तपिश और लू चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी औसत से तीन डिग्री ज्यादा 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

भीषण गर्मी का असर शहर की रफ्तार पर साफ नजर आया। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही और बाजारों में भी भीड़ न के बराबर दिखी। जरूरी काम से बाहर निकले लोग तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए सिर व चेहरे को ढककर निकलते नजर आए।

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। लोगों को विशेष रूप से दोपहर के समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

दून घाटी के बदले मौसम ने शहर की उस पहचान को चुनौती दी है, जिसके लिए यह क्षेत्र जाना जाता था। अब लोगों की नजरें आसमान पर टिकी हैं और बारिश या ठंडी हवाओं का इंतजार किया जा रहा है।

मौसम विभाग की चेतावनी

  • पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा।
  • अगले एक-दो दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
  • इसके बाद अगले तीन-चार दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर हस्ताक्षर: निर्यात को 100% शुल्कमुक्त पहुंच, 20 अरब डॉलर निवेश का वादा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों में नए दौर की शुरुआत हुई। दोनों देशों ने...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img