April 19, 2026 - 6:31 am

Dehli: आतंकी साजिश का भंडाफोड़, चार कट्टरपंथी युवक गिरफ्तार; टॉय कार से धमाका करने की थी तैयारी

spot_img
Must Read

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से जुड़े चार कथित कट्टरपंथी युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये सभी आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहे थे और राजधानी समेत कई संवेदनशील स्थानों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

स्पेशल सेल के अधिकारियों के मुताबिक, अभियान के दौरान एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और उससे संबंधित सामग्री बरामद की गई है। जांच में सामने आया है कि दो आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों में धमाका करने के लिए रिमोट संचालित टॉय कार में आईईडी फिट करने की तैयारी कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ‘खुरासान के लश्कर’ की विचारधारा से प्रभावित बताए जा रहे हैं और इसी के जरिए अन्य युवकों को कट्टरपंथ की ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे थे। वे बंद और एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय थे, जहां जिहाद और हथियारों से जुड़ी सामग्री साझा की जाती थी। इन मंचों का उपयोग नए सदस्यों की पहचान और भर्ती के लिए किया जा रहा था।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों में से एक दिसंबर 2025 में दिल्ली आया था और उसने लाल किला और इंडिया गेट सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की थी। इसके अलावा, मॉड्यूल ने अयोध्या में राम मंदिर, संसद भवन और कुछ सैन्य प्रतिष्ठानों को भी संभावित निशाना बनाने पर चर्चा की थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोसैब अहमद, मोहम्मद हम्माद, मोहम्मद सोहेल और शेख इमरान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी निम्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से आते हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Jollygrant: पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, उपचार के दौरान मौत

जौलीग्रांट के पाल मोहल्ले में आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img