June 9, 2026 - 4:49 am

Haridwar: मुस्लिम परिवार ने अपनाया सनातन धर्म, शहजाद बने शंकर

spot_img
Must Read

धर्मनगरी हरिद्वार में एक मुस्लिम परिवार ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाते हुए नई पहचान के साथ जीवन की शुरुआत की। पश्चिम उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद शहजाद ने मंगलवार को अपने परिवार के साथ वैदिक रीति-रिवाजों के तहत धर्म परिवर्तन किया।

चंडीघाट स्थित ब्रह्मकुंड क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिवार के पांचों सदस्यों ने गंगा स्नान किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ और शुद्धि प्रक्रिया संपन्न कराई गई। यज्ञोपवीत धारण कराने के बाद नामकरण संस्कार किया गया।

नामकरण में मोहम्मद शहजाद का नाम शंकर, उनकी पत्नी रजिया का नाम सावित्री रखा गया। वहीं, ज्येष्ठ पुत्री का नाम रुक्मणी, कनिष्ठ पुत्री का नाम दीक्षा और पुत्र का नाम रुद्र रखा गया। परिवार ने सनातन जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प भी लिया।

यह धार्मिक अनुष्ठान गौरी शंकर मंदिर गौशाला परिसर में संत राम विशाल दास महाराज के सान्निध्य और अरुण कृष्ण महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आचार्य कुलदीप विद्यार्थी और अनुज शास्त्री ने विधि-विधान संपन्न कराया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के संरक्षक बाबा हठयोगी, अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी, श्रीकृष्ण सनातन सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अरुण कृष्ण सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img