April 20, 2026 - 6:12 am

Nanakmatta: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

spot_img
Must Read

नानकमत्ता। क्षेत्र के ग्राम सुनखरी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति और ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सुनखरी निवासी प्रियंका राणा (25) पत्नी अनिकेत राणा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक मंजू पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।

उधर, सूचना मिलने पर मृतका के भाई मोहन सिंह निवासी ग्राम बिचवा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बहन का विवाह चार वर्ष पहले हुआ था और उसकी ढाई साल की एक पुत्री है। आरोप लगाया कि प्रियंका को उसके पति और ससुरालियों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला।

पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई थी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Udham Singh Nagar News: वेतन न मिलने पर रोडवेज कर्मियों का आंदोलन एलान, 23 अप्रैल से चरणबद्ध विरोध

रुद्रपुर। रोडवेज के नियमित कर्मियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img