May 2, 2026 - 7:43 pm

होर्मुज तनाव के बीच राहत: 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारतीय जहाज ‘शिवालिक’ मुंद्रा पोर्ट पहुंचा

spot_img
Must Read

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एलपीजी गैस लेकर आने वाला भारतीय जहाज ‘शिवालिक’ सुरक्षित रूप से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया है।

जानकारी के अनुसार एलपीजी टैंकर रविवार शाम करीब पांच बजे मुंद्रा पोर्ट पहुंचा। जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आया है, जिसे देश के घरेलू आपूर्ति नेटवर्क में भेजा जाएगा। ‘शिवालिक’ एक बड़ा गैस वाहक जहाज है, जिसे शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया संचालित करता है। यह जहाज फारस की खाड़ी से अरब सागर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर भारत पहुंचा है।

होर्मुज जलडमरूमध्य का महत्व
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में से एक माना जाता है। वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की करीब 20 प्रतिशत आपूर्ति इसी समुद्री रास्ते से गुजरती है। ऐसे में इस मार्ग पर किसी भी तरह का तनाव वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित कर सकता है। भारत भी अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए इस मार्ग पर काफी हद तक निर्भर है।

ईरान ने भारतीय जहाजों को दी अनुमति
तनाव के बीच ईरान ने दो भारतीय एलपीजी जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी थी। इनमें ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ नाम के टैंकर शामिल हैं। दोनों जहाज करीब 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत के लिए रवाना हुए थे। अधिकारियों के मुताबिक दोनों जहाज सुरक्षित रूप से जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं।

दूसरा जहाज 17 मार्च को पहुंचेगा
‘शिवालिक’ के मुंद्रा पोर्ट पहुंचने के बाद गैस उतारने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं दूसरा जहाज ‘नंदा देवी’ 17 मार्च को कांडला पोर्ट पहुंचने की संभावना है।

पश्चिम एशिया में क्यों बढ़ा तनाव
पश्चिम एशिया में हाल के दिनों में तनाव काफी बढ़ गया है। फरवरी के अंत में अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान पर सैन्य हमले किए गए थे। इसके बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को लेकर सख्त रुख अपनाया था। इसके चलते कुछ समय के लिए समुद्री मार्ग पर जहाजों की आवाजाही भी प्रभावित हुई थी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Haridwar: हरकी पैड़ी पर कुत्ते को गंगा में नहलाया, गंग नहर में मछलियां मारते दिखे युवक

कुंभ से पहले धर्मनगरी में अव्यवस्था पर संतों और संगठनों में रोष, कार्रवाई की मांग हरिद्वार। कुंभ पर्व नजदीक आते...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img