March 6, 2026 - 4:01 am

Rudrapur: होली पर अराजकता; मामूली विवाद में फायरिंग, युवक पर बोतल से हमला; एक घायल

Must Read

रुद्रपुर। होली के दिन शहर में पुलिस की चौकसी के बावजूद अराजकता के कई मामले सामने आए। अलग-अलग घटनाओं में एक युवक पर फायरिंग की गई, जबकि दूसरे युवक के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी गई। फायरिंग की घटना में युवक बाल-बाल बच गया, जबकि बोतल से हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी निवासी अंश ने बताया कि वह कक्षा 12 का छात्र है। होली के दिन वह घर की छत पर खड़ा था। इसी दौरान उसने सड़क से गुजर रहे कुछ युवकों की ओर पानी फेंका, लेकिन पानी उनके ऊपर नहीं गिरा। आरोप है कि थोड़ी देर बाद बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार चार युवक उसके घर के बाहर पहुंचे और आते ही उस पर दो राउंड फायर कर दिए। अंश ने कमरे के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

दूसरी घटना ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में पाल फोर्ड के पास हुई। यहां कार सवार कुछ युवकों ने मामूली विवाद में हिमांशु अरोरा के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी। हमले में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर पर 12 टांके आए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिमांशु के दोस्त आशीष ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ होली मना रहे थे। इसी दौरान कार सवार युवक वहां पहुंचे और मामूली कहासुनी के बाद हमला कर दिया। हमले में आशीष के कंधे पर भी चोट आई है।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

IND vs ENG: संजू को मिला जीवनदान, अर्धशतक जड़ इंग्लैंड को दिया करारा जवाब

मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img