May 11, 2026 - 8:09 pm

Udham Singh Nagar News: लोक अदालत में सुलझे विवाद, वादकारियों को मिली राहत

spot_img
Must Read

रुद्रपुर। जिला कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। न्यायालय परिसर में सुबह से ही वादकारियों की भीड़ लगी रही और अलग-अलग बेंचों पर मामलों की सुनवाई हुई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत ने बताया कि लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामलों, मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े प्रकरणों, पारिवारिक विवादों और सिविल वादों का निपटारा कराया गया। कई मामलों में दोनों पक्षों की सहमति बनने पर मौके पर ही समझौता कराया गया, जिससे लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिली।

उन्होंने बताया कि प्री-लिटिगेशन मामलों के निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इसके तहत पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और विभिन्न बीमा कंपनियों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने ऋण और बीमा संबंधी विवादों का समाधान कराया।

प्राधिकरण की ओर से लोक अदालत से पहले हजारों नोटिस जारी किए गए थे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम करना और आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।

सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चले आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की कि वे लोक अदालतों के माध्यम से आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर समय और धन दोनों की बचत करें।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

पैरेंट्स के एक सवाल ने बदल दी शरवरी की जिंदगी, सिविल इंजीनियर बनना चाहती थीं अभिनेत्री

इन दिनों अपनी आगामी फिल्म में अभिनेता वेदांग रैना के साथ नजर आने जा रहीं अभिनेत्री शरवरी फिल्म के...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img