June 7, 2026 - 2:05 am

Udham Singh Nagar News: टांडा जंगल में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत

spot_img
Must Read

पंतनगर कोतवाली क्षेत्र के टांडा जंगल में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। तीनों युवक रुद्रपुर से शादी समारोह में शामिल होने हल्द्वानी जा रहे थे।

मृतकों की पहचान जसपुर निवासी 20 वर्षीय अनिकेत, रामपुर निवासी 24 वर्षीय आकाश और रुड़की निवासी 22 वर्षीय रोहन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि टांडा जंगल के पास पहुंचते ही उनकी स्कूटी को सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img