June 29, 2026 - 2:35 am

Uttarakhand: चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

spot_img
Must Read

देहरादून। चारधाम यात्रा इस वर्ष नया रिकॉर्ड बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। यात्रा शुरू होने के 25 दिनों के भीतर ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 12.60 लाख पार कर गई है। बुधवार को अकेले एक दिन में करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने चारों धामों में दर्शन किए।

चारधाम यात्रा में इस बार केदारनाथ धाम को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा शुरू होने के 22 दिनों में ही 5.23 लाख से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में संचालित यात्रा को देखते हुए प्रदेश सरकार मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने की स्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने के लिए स्लॉट प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण प्रणाली को और प्रभावी बनाया गया है। यात्रा मार्गों पर रियल टाइम डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम का भी उपयोग किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ धाम में हुए पुनर्निर्माण कार्यों के बाद धाम अब दिव्य और भव्य स्वरूप में नजर आ रहा है। वहीं पैदल यात्रा मार्ग को बेहतर बनाए जाने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिल रही है।

सरकार की ओर से यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। मौसम पर नजर रखने के लिए विशेष तंत्र सक्रिय किया गया है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img