April 30, 2026 - 5:03 pm

Uttarakhand: गर्मी की छुट्टियों और शादी सीजन में ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रुड़की से कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल

spot_img
Must Read

गर्मियों की छुट्टियों, शादी समारोह और अन्य जरूरी कामों के चलते यात्रियों ने रेलवे सफर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इसके चलते रुड़की से चलने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। यात्री रेलवे स्टेशन और ट्रेवल एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं।

कोलकाता एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस, लखनऊ सुपरफास्ट समेत कई ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। परिवार के साथ छुट्टियां बिताने, दूर-दराज रहने वाले रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होने और जरूरी कार्यों के लिए लोग बड़ी संख्या में यात्रा कर रहे हैं।

रुड़की रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण काउंटर पर रोजाना लंबी कतारें लग रही हैं। यहां पहुंचने पर यात्रियों को पता चल रहा है कि अगले दो माह तक कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है। कई यात्रियों को 50 से अधिक वेटिंग टिकट मिल रहे हैं। रुड़की से करीब दो हजार किलोमीटर दूरी तक जाने वाली 10 से अधिक ट्रेनों में यही स्थिति बनी हुई है।

मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक राजू ने बताया कि स्कूल-कॉलेजों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने और शादी समारोह सीजन के चलते ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। आम दिनों की तुलना में अगले दो माह तक टिकटों की मांग काफी बढ़ी हुई है। स्लीपर कोच में भी कंफर्म टिकट मिलना कठिन हो गया है।

इन रूटों पर सबसे ज्यादा दबाव
रुड़की से शाहजहांपुर, बाराबंकी, अयोध्या, वाराणसी, गया, धनबाद, कोलकाता चितपुर, मथुरा, कोटा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, बोरीवली, पठानकोट, जम्मू तवी, वैष्णो देवी कटरा, लखनऊ, हरदोई और बरेली रूट की ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी मची है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Kashipur: वादों के इंतजार में किसान सुखवंत का परिवार, बेटे की फीस माफी पर असमंजस

काशीपुर। भूमाफिया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर जान देने वाले किसान सुखवंत सिंह के परिवार को घटना के...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img