May 21, 2026 - 6:16 am

Uttarakhand: चंडीगढ़ हमले के बाद दून में भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ी, पुलिस अलर्ट

spot_img
Must Read

देहरादून। चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले के बाद दून में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि घटना के मद्देनजर पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और भाजपा कार्यालय समेत संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उधर, चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच में सामने आया है कि हमले का आरोपी गुरतेज सिंह पिछले तीन वर्षों से चंडीगढ़ में बाइक राइडर का काम कर रहा था और इस दौरान वह अपने घर भी नहीं गया। वहीं, दूसरे आरोपी अमनप्रीत सिंह चंडीगढ़ में वाहन चालक के रूप में कार्यरत था।

मामले में पंजाब के मोरिंडा स्थित गांव रतनगढ़ में छापेमारी के दौरान चंडीगढ़ पुलिस को अमनप्रीत के घर से एक संदिग्ध पीले रंग का लिफाफा बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए अपने साथ ले जाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि इसमें हमले से जुड़ी अहम जानकारी या सामग्री हो सकती है।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। जांच एजेंसियां इस हमले के तार अमृतसर में हुए धमाके से जोड़कर भी देख रही हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img