May 14, 2026 - 7:25 pm

Uttarakhan: पहाड़ों में बदला मौसम, हल्की बारिश के आसार; मैदानी इलाकों में शुष्क रहेगा मौसम

spot_img
Must Read

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में रविवार सुबह से मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में कई दौर की हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

वहीं, प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहने की उम्मीद है। हालांकि, पहाड़ों में हो रही हल्की बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों पर भी पड़ सकता है, जिससे तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

आगामी दिनों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम बदला रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: स्कूल के पीछे चल रहा था देह व्यापार, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का छापा

कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर में एक स्कूल के पीछे किराये के मकान में संचालित देह व्यापार का पुलिस...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img