April 15, 2026 - 1:00 am

Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना बने एक-दूजे के हमसफर, उदयपुर में शाही अंदाज में रचाई शादी

spot_img
Must Read

राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में गुरुवार को साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। शादी के बाद दोनों ने अपनी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस को इस खुशखबरी से रूबरू कराया। पारंपरिक वेशभूषा में दूल्हा-दुल्हन बने दोनों बेहद आकर्षक नजर आए।

रश्मिका ने लिखा प्यार भरा संदेश

शादी की तस्वीरें साझा करते हुए रश्मिका ने भावुक संदेश लिखा— “हैलो मेरे प्रियजनों… आपको अपने पति से मिलवाती हूं— मिस्टर विजय देवरकोंडा।”
उन्होंने आगे लिखा कि विजय वह शख्स हैं, जिन्होंने उन्हें सच्चे प्यार का अर्थ समझाया, बड़े सपने देखने का साहस दिया और हमेशा बेहतर बनने के लिए प्रेरित किया। रश्मिका ने कहा कि वह अपने जीवन में इतना बदलाव महसूस कर रही हैं कि उनकी उपलब्धियां, संघर्ष और खुशियां अब ज्यादा अर्थपूर्ण लगने लगी हैं, क्योंकि उनके साथ विजय हैं। उन्होंने उत्साह जताते हुए लिखा कि वह विजय की पत्नी कहलाने को लेकर बेहद खुश और रोमांचित हैं।

“मैं इस शख्स पर किताब लिख सकती हूं”

अभिनेत्री ने अपने संदेश में विजय को अपना सबसे बड़ा सहारा बताते हुए कहा कि वह उनके साथ खुलकर जीना सीख पाईं। दोस्तों के साथ समय बिताने से लेकर जिंदगी को सहजता से जीने तक— हर चीज में विजय ने उनका साथ दिया। उन्होंने भावुक होकर लिखा कि वह विजय पर पूरी किताब लिख सकती हैं।

विजय ने बताया क्यों बनाया हमसफर

विजय देवरकोंडा ने भी भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि उन्हें अहसास हुआ कि रश्मिका के साथ होने से हर दिन ज्यादा खूबसूरत और सुकून भरा लगता है। उन्होंने लिखा कि वह अपनी सबसे अच्छी दोस्त को ही अपना जीवनसाथी बनाना चाहते थे— और अब वह उनकी पत्नी हैं। उन्होंने 26 फरवरी 2026 को अपने जीवन का यादगार दिन बताया।

परंपराओं के साथ हुई शाही शादी

शादी में भारतीय परंपराओं का पूरा पालन किया गया। रश्मिका ने लाल साड़ी और पारंपरिक स्वर्ण आभूषणों में शादी की रस्में निभाईं, जबकि विजय धोती और पारंपरिक परिधान में नजर आए।
विजय घोड़े पर सवार होकर बारात लेकर पहुंचे, वहीं इस खास पल पर भावुक होकर रश्मिका की आंखें खुशी से छलक उठीं। साझा तस्वीरों में दोनों की भावनाएं साफ झलकती हैं।

शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस और फिल्मी सितारे नवविवाहित जोड़े को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Bihar New CM: बिहार को मिला नया मुख्यमंत्री, लखनपुर में जश्न; मदरसे से शुरू हुई थी सम्राट चौधरी की पढ़ाई

बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव सामने आया है। सम्राट चौधरी के नाम पर मुख्यमंत्री की आधिकारिक मुहर लगते...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img