June 9, 2025 - 4:39 pm

चैत्र नवरात्रि में खरमास का बुरा साया, शुरु के 5 दिन न करें ये काम

Must Read

Chaitra Navratri 2024 in Kharmas माता दुर्गा की पूजा का उत्सव चैत्र नवरात्रि आने वाला है। लोग कई शुभ काम के लिए इसका इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है चैत्र नवरात्रि 2024 पर खरमास का बुरा साया है। आइये प्रसिद्ध ज्योतिषी मनीष तिवारी से जानते हैं चैत्र नवरात्रि के किसी दुष्परिणाम से बचने के लिए आपको किन कामों से दूर रहना चाहिए (Kharmas ki navratri me kya na kare )।
खरमास में शुरू हो रही नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024 in Kharmas)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब ग्रहों के राजा सूर्य गुरु की राशि धनु और मीन में भ्रमण करते हैं तो इस महीने को खरमास कहते हैं। मान्यता है कि इस समय सूर्य देव गुरु देव बृहस्पति से मंत्रणा और उनकी सेवा करते हैं। इस कारण धरती पर उनका प्रभाव कम रहता है। इसलिए इस समय शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं, क्योंकि ऐसा करने से इन कामों में विघ्न पड़ता है। इस समय केवल पूजा पाठ जप तप का विधान है।

नवरात्रि के पांच दिन इन कामों पर रोक

पं तिवारी का कहना है कि सामान्य रूप से नवरात्रि में सभी शुभ काम किए जा सकते हैं, लेकिन शुरुआत के पांच दिन खरमास में पड़ रहे हैं। इसलिए इस समय शुभ कार्य के लिए रूक जाना ही बेहतर है। क्योंकि कार्य की सफलता के लिए जल्दबाजी ठीक नहीं है।
गृह प्रवेश जैसे शुभ काम न करें (Kharmas ki navratri me kya na kare )

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खरमास में गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत (ब्राह्मणों को छोड़कर) समेत सभी 16 संस्कार आदि इस समय करने से परहेज करना चाहिए। वर्ना इन कामों में बाधा आती है और बाद में भी इसके दुष्परिणाम झेलने पड़ते हैं।
प्लॉट, रत्न आभूषण आदि की न करें खरीद

मान्यताओं के अनुसार खरमास में प्लॉट, रत्न आभूषण, नया वाहन, घर की खरीद नहीं करनी चाहिए वर्ना इसमें आर्थिक नुकसान हो सकता है। साथ ही ये चीजें भविष्य में भी किसी दुष्परिणाम का कारण बन सकती हैं।
खरमास की नवरात्रि में किसी नये काम, नये व्यापार को शुरू करने से भी परहेज करना चाहिए और खरमास के बाद नवरात्रि के छठे दिन से इस काम को कर सकते हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Japan: “क्या टोक्यो की चमक-दमक के पीछे छिपा है सेक्स व्यापार का अंधेरा सच?”….

गरीबी और सेक्स टूरिज्म का संबंध कहते हैं कि किसी देश में सेक्स टूरिज्म की प्रमुख वजह गरीबी होती है।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img