March 26, 2026 - 3:14 am

सीतापुर में खूनी वारदात: 84 कोसी परिक्रमा करने निकला महंत, 4 दिन बाद टुकड़ों में मिली बोरे में बंद लाश

spot_img
Must Read

उत्तर प्रदेश के सीतापुर के हरदोई में 4 दिन से लापता महंत का शव टुकड़ों में बोरी के अंदर बंद पड़ा मिला। इससे इलाके में सनसनी मच गई। मामला मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र का है। यहां शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि इलाके में एक बोरी पड़ी है, उसे काफी बदबू आ रही है। मौके पर पुलिस पहुंची और बोरी को खोला गया। उसमें क्षत-विक्षत हालत में एक शव रखा हुआ था। शव के कई टुकड़े किए गए थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जांच शुरू हुई तो पता चला यह शव हरदोई निवासी एक महंत का है। महंत के परिवार से कॉन्टेक्ट किया गया तो पता चला कि महंत बेनीगंज के गिरघरपुर के रहने वाले थे। उनके भतीजे टाईराम ने बताया कि 24 मार्च को महंत मनिरामदास 84 कोसी परिक्रमा में शामिल होने के लिए सीतापुर गए थे।

24 मार्च के बाद से महंत से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया। अंतिम बार महंत ने बताया था कि परिक्रमा पूरी हो चुकी है और वो घर वापस लौट रहे हैं। उसके बाद परिवार ने कई बार महंत को फोन किया, लेकिन वो स्विच ऑफ आ रहा था। परिवार ने फिर थाने में महंत की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन महंत का कोई पता नहीं लग पाया। जिसके बाद शुक्रवार को मिश्रिख इलाके में महंत की लाश मिली।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img