March 27, 2026 - 3:12 pm

सुनीता केजरीवाल का दुख दर्द बांटने आई कल्‍पना सोरेन, कहा- “हम दोनों मिलकर लड़ेंगे ये लड़ाई”

spot_img
Must Read

नई दिल्‍ली : दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)की गिरफ्तारी के बाद से ही विपक्षी पार्टियों के नेता लगातार उनके प्रति अपना समर्थन जता रहे है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्‍नी कल्‍पना सोरेन (Kalpana Soren) शनिवार को अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल से मिलने के लिए पहुंची। कल्‍पना सोरेन ने मुलाकात के बाद कहा कि हम दोनों मिलकर ये लड़ाई लड़ेंगे। साथ ही कहा कि दो महीने पहले झारखंड में जो स्थिति थी, वही स्थिति अब यहां दिल्‍ली में हो गई है। हेमंत सोरेन भी भ्रष्‍टाचार से जुड़े मामले के चलते फिलहाल जेल में हैं।

कल्‍पना सोरेन ने कहा, “जैसी घटना 2 महीने पहले झारखंड में हुई थी दिल्ली में भी वैसा ही कुछ हुआ है… मैं सुनीता केजरीवाल से मिलकर उनका दुख दर्द बांटने आई थीं। हमने मिलकर प्रण लिया है कि इस लड़ाई को हमें बहुत दूर तक लेकर जाना है। अरविंद केजरीवाल के साथ पूरा झारखंड रहेगा.”

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img