March 26, 2026 - 12:48 pm

(INDIA Bloc Mega Rally): AAP द्वारा आयोजित ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘महारैली’ आज, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

spot_img
Must Read

आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा आयोजित ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘महारैली’ (INDIA Bloc Mega Rally) आज रामलीला मैदान में होने जा रही है। ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘महारैली’ के मद्देनजर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की है। रामलीला मैदान के हर द्वार पर जांच की व्यवस्था के साथ ही आसपास के इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार समेत कई बड़े नेता इस महारैली में शामिल होने जा रहे हैं।

नई दिल्‍ली : आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा आयोजित ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘महारैली’ (INDIA Bloc Mega Rally) आज रामलीला मैदान में होने जा रही है। ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘महारैली’ के मद्देनजर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की है। रामलीला मैदान के हर द्वार पर जांच की व्यवस्था के साथ ही आसपास के इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार समेत कई बड़े नेता इस महारैली में शामिल होने जा रहे हैं। (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के कई नेता यहां रामलीला मैदान में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा आयोजित की जाने वाली ‘महारैली’ में शामिल होंगे।
दिल्‍ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि, रैली की अनुमति है, लेकिन डीडीयू मार्ग पर धारा 144 लागू रहेगी, जहां राजनीतिक दलों के कार्यालय स्थित हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान से किसी तरह का मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक वरिष्ठपुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है, ताकि आम जनता को रैली के कारण किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े.” सूत्रों ने कहा कि अर्धसैनिक बलों की लगभग 12 कंपनियां रामलीला मैदान और डीडीयू मार्ग सहित मध्य दिल्ली के अन्य हिस्सों में तैनात की जाएंगी।

आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि रविवार को दिल्ली में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली में पंजाब से एक लाख से अधिक लोग भाग लेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी। आम आदमी पार्टी ने इससे पहले कहा था कि विपक्षी गठबंधन भारत के हितों और लोकतंत्र की ‘रक्षा’ के लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘महारैली’ आयोजित कर रहा है। पंजाब से मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य के कैबिनेट मंत्री और विधायक इस रैली में हिस्सा लेंगे। आप की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष बुध राम ने कहा, “हमने विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए पंजाब से 1.25 लाख लोगों के आने का लक्ष्य रखा है.”
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ‘महारैली’ में शामिल होंगी, लेकिन वह रैली को संबोधित करेंगी या नहीं यह तय नहीं है। वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी रैली में शामिल होंगी। हेमंत सोरेन फिलहाल जेल में हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि वे पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती के भी संपर्क में हैं, जो रैली में शामिल हो सकती हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img