March 28, 2026 - 2:00 pm

The Khabar Chowk शाम की बड़ी खबरें : PAK के लिए जासूसी करने वाले ब्रह्मोस के पूर्व इंजीनियर को उम्रकैद; दो रुपया महंगा हुआ मदर डेयरी दूध; कश्मीर में 2 आतंकी ढेर

spot_img
Must Read

आज शाम की बड़ी खबरें

अमूल के बाद मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम:2 रुपए लीटर इजाफा करने का फैसला, फुल क्रीम दूध अब 68 रुपए में मिलेगा

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने 3 जून से दूध के दाम दो रुपए प्रति बढ़ा दिए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद अब मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत 68 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि टोंड दूध की कीमत 54 रुपए से बढ़ाकर 56 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है।

मदर डेयरी ने डेयरी किसानों से कच्चे दूध की कंपनी की खरीद लागत में इजाफे को कीमतों में बढ़ोतरी का जिम्मेदार ठहराया। मदर डेयरी ने कहा है कि पिछले कुछ महीनों में दूध की खरीद के लिए अधिक कीमत चुकाने के बावजूद हमने नहीं बढ़ाए थे। इसके अलावा, पूरे देश में गर्मी से दूध उत्पादन पर और असर पड़ने की संभावना है।

ब्रह्मोस के पूर्व इंजीनियर निशांत अग्रवाल को उम्रकैद:कोड गेम्स से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को जानकारी भेजता था; साल 2018 में गिरफ्तार हुआ था

महाराष्ट्र की नागपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सोमवार (3 जून) को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व सीनियर सिस्टम इंजीनियर निशांत अग्रवाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। शुरुआती जांच में सामने आया था कि निशांत कोड गेम्स के जरिए ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़ी जानकारी ISI को भेजा करता था। अग्रवाल को अप्रैल 2023 में बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने जमानत दी थी।

साल 2018 में गिरफ्तार निशांत को IPC और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (OSA) की धारा 3 और 5 के तहत आजीवन कारावास (14 साल) की सजा सुनाई गई है। साथ ही उस पर 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

अतिरिक्त सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एम.वी. देशपांडे ने निशांत अग्रवाल के मामले में फैसला सुनाया। स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर ज्योति वजानी ने कहा कि निशांत को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

कश्मीर के पुलवामा में 2 आतंकियों का एनकाउंटर:इसमें टॉप कमांडर रियाज अहमद डार शामिल; कई आतंकी हमलों में शामिल रहा था

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार (3 जून) को सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों का एनकाउंटर किया। ये मुठभेड़ पुलवामा जिले के निहामा एरिया में चल रही थी। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर पहले फायरिंग की थी।

इस एनकाउंटर में साल 2015 से घाटी में एक्टिव टॉप कमांडर रियाज अहमद डार मारा गया है। वो घाटी में हुए कई आतंकी हमलों में शामिल था। सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए हैं। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक वी के बिरधी ने बताया कि एक और आतंकी की पहचान की जा रही है।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना की एक जॉइंट टीम ने निहामा में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया था। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई थी।मुठभेड़ में मारे गए टॉप कमांडर रियाज डार के परिवार को मुठभेड़ स्थल पर लाया गया था है, ताकि उनके कहने पर वह सरेंडर कर दे।

कांग्रेस के आरोपों के जवाब में बोला चुनाव आयोग- शक का इलाज नहीं: हमें लापता जेंटलमेन कहा गया, लेकिन देश में वोटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने कहा, ‘हम पर झूठे आरोप लगाए गए। हमें लापता जेंटलमेन कहा गया, लेकिन इसी दौरान देश में वोटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। यह हमारे लोकतंत्र की ताकत है।’ लोकसभा चुनाव की काउंटिंग से एक दिन पहले सोमवार को CEC ने यह बात प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

राजीव कुमार ने कहा, ‘हमने फेक न्यूज रोकी, लेकिन खुद पर होने वाले हमले नहीं रोक पाए।’ कांग्रेस नेता जयराम रमेश के आरोपों का जवाब देते हुए कहा- शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं है। कांग्रेस नेता ने शनिवार को कहा था- शाह ने 150 कलेक्टरों को धमकाया है।

पहली बार चुनाव के बाद होने वाली हिंसा रोकने के लिए संवेदनशील जगहों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रखने का फैसला किया गया है। आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसी जगहों पर यह फोर्सेस पोस्ट पोल वॉयलेंस रोकेंगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Kichha News: एसएसपी ने नशे के कारोबारियों पर कसा शिकंजा

किच्छा। एसएसपी अजय गणपति ने शहर में नशे के बढ़ते कारोबार पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बड़े तस्करों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img