March 26, 2026 - 4:46 am

Loksabha chunav 2024 Result : रुझानों में NDA और INDIA गठबंधन में टक्कर, यूपी में सपा आगे

spot_img
Must Read

लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। वहीं विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। एनडीए 284 तो इंडिया गठबंधन 227 सीटों पर आगे है। वहीं, यूपी में सपा 34 सीट पर सबसे आगे है। यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है और अगर एनडीए को जीत मिली तो पंडित नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे।

एमपी में क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ी भाजपा
मध्य प्रदेश में भाजपा क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है। पार्टी सभी 29 सीटों पर आगे चल रही है।

हेमामालिनी 26 हजार वोटों से आगे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह करीब दस बजे मथुरा से भाजपा की हेमामालिनी करीब 26 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

गाजियाबाद से अतुल गर्ग नौ हजार वोटों से आगे
चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के अतुल गर्ग करीब नौ हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की डॉली शर्मा हैं।

मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नोएडा में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा, ‘मतगणना सुचारू रूप से प्रारंभ हो गई है। हमने 3 स्तरीय व्यवस्था की है…पूरे इलाके को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है।’

यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, 33 सीटों पर सपा आगे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बज तक उत्तर प्रदेश में 33 सीटों पर सपा आगे चल रही है। वहीं भाजपा 28 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं रालोद एक सीट पर आगे चल रही है।

राहुल गांधी आठ हजार वोटों से आगे
केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी 8718 वोटों से आगे चल रहे हैं।

यूपी के रुझानों में भाजपा को नुकसान
यूपी के रुझानों में भाजपा को बड़ा नुकसान; अयोध्या, मेरठ, उन्नाव और कैसरगंज में सपा आगे चल रहे हैं।
अमेठी सीट से भाजपा की स्मृति ईरानी पीछे हो गई हैं।

मंडी सीट से आगे हुईं कंगना रनौत
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत 1294 वोटों से आगे चल रही हैं। शुरुआत में पिछड़ने के बाद कंगना ने बढ़त बना ली है।

हरिद्वार सीट से भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत आगे चल रहे हैं। नैनीताल से अजय भट्ट और अल्मोड़ा से अजय टम्टा काफी आगे।  

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img