March 27, 2026 - 3:12 pm

Lok sabha election : गलत साबित हुए एग्जिट पोल; रुझानों में BJP को नुकसान, INDI गठबंधन को फायदा, किसकी बनेगी सरकार?

spot_img
Must Read

लोकसभा चुनाव के रुझान आने जारी हैं। जहां एनडीए गठबंधन अब तक बहुमत के आंकड़े को पार करने में सफल दिखा है, वहीं इंडी गठबंधन भी अप्रत्याशित रूप से बेहतर प्रदर्शन करता दिख रहा है। रुझानों में सीटों के आंकड़े की बात करें तो जहां एनडीए 290-300 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं इंडी गठबंधन 200 सीटों से ऊपर पहुंच चुका है। इस बीच लोगों के बीच एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 
दरअसल, इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने गठबंधन के लिए ‘400 पार’ का नारा दिया था। तीन सर्वे में भाजपा+ को 400 या उससे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। अगर एग्जिट पोल सच साबित होते, तो मोदी अपनी पार्टी को लगातार तीसरी बार बहुमत दिलाने में सफल होते। हालांकि, इस बार चुनाव में जहां भाजपा की सीटें 230 से 240 के बीच सिमट रही हैं, वहीं कांग्रेस करीब 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

पिछले चुनाव में भाजपा की कितनी सीटें थीं?

वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने 303 सीट जीती थी, जबकि राजग की संख्या 353 थी। कांग्रेस को 53 सीट और उसके सहयोगियों को 38 सीट मिली थीं।  हालांकि, एग्जिट पोल आने के बाद तमाम विपक्षी दलों ने इन्हें गलत बताया। इनके आकंड़ों पर सवाल भी खड़े कर दिए। एनडीए को तो लगभग सभी एग्जिट पोल में 350 से 400 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, रुझानों में यह आंकड़े अब तक काफी दूर हैं। 

जानें किन राज्यों के एग्जिट पोल में क्या था सीटों का अनुमान

यूपी

एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से एनडीए को लगभग 60 से 74 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। हालांकि, रुझानों में सपा ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है और 30 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं, भाजपा भी 35 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल के अनुमानों के उलट टीएमसी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वहीं, भाजपा को राज्य में बड़ा नुकसान हुआ है। जहां टीएमसी को 31 सीटों पर बढ़त मिली, वहीं भाजपा सिर्फ 10 सीटों पर ही बढ़त बना पाई।

दिल्ली
देश की राजधानी में लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के आंकड़े काफी हद तक सही साबित हुए हैं। एग्जिट पोल में भाजपा को लगभग सभी सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। रुझानों में भी भाजपा दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। 

बिहार
बिहार में लोकसभा चुनाव में भाजपा+ फिलहाल 30 से ज्यादा सीटों पर आगे है। इस लिहाज से राज्य में एग्जिट पोल के अनुमान लगभग सही साबित हुए हैं। 

हरियाणा
हरियाणा में एग्जिट पोल के अनुमान गलत साबित होते दिख रहे हैं। यहां रुझानों में भाजपा को 10 में से 6-9 सीटों का अनुमान था। हालांकि, कांग्रेस ने यहां जबरदस्त टक्कर देते हुए चार से पांच सीटों पर बढ़त बना रखी है। 

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में भी एग्जिट पोल के आंकड़े काफी हद तक सही साबित हुए हैं।  

राजस्थान
राजस्थान में एग्जिट पोल के अनुमानों के उलट भाजपा को नुकसान हुआ है। जहां एग्जिट पोल में पार्टी को 23 सीटों तक मिलने का अनुमान जताया गया था, वहीं कांग्रेस को शून्य सीटों का अनुमान भी था। हालांकि, कांग्रेस को राज्य में फायदा हुआ है।

पंजाब
पंजाब में एग्जिट पोल के अनुमान काफी हद तक सही रहे हैं। इनमें कांग्रेस को ज्यादातर सीटें जीतने का अनुमान था। वहीं, आप को नुकसान होने की बात कही गई थी। रुझानों में यह बात सामने आई है।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में भाजपा अब तक दो सीटों पर बढ़त बना चुकी है। वहीं इंडी गठबंधन यहां दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरी तरफ एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी को मिली है।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, भाजपा को अधिकतर सीटें हासिल हुई हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस को राज्य में कठिनाई उठानी पड़ी।

उत्तराखंड
उत्तराखंड में भी एग्जिट पोल के आंकड़े काफी हद तक सही साबित हुए हैं। यहां भाजपा रुझानों में क्लीन स्वीप की ओर अग्रसर दिख रही है।

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक ही भाजपा को ज्यादातर सीटों पर जीत मिली है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img