March 26, 2026 - 6:55 am

Uttarakhand : कमरा खोला तो उड़ गये होश, महिला के गेटअप में मिला एटीसी कर्मचारी का शव  

spot_img
Must Read

उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट में तैनात एयर कंट्रोल इंचार्ज (एटीसी) का शव उसके कमरे से मिला है। शव के मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक ने महिला का वेश धारण कर उनकी तरह मेकअप किया हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी 35 वर्षीय आशीष चौसाली पुत्र खीमानंद पंतनगर एयरपोर्ट में एटीसी के पद पर 2018 से तैनात था। रविवार की रात्रि को आशीष अपने पड़ोसियों से सुबह सात बजे उठा देने की बात कहकर कमरे में सोने चला गया। लेकिन सोमवार की सुबह जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा जिसके बाद कर्मचारियों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो गेट नहीं खुला। शक होने पर कर्मचारियों ने किसी तरह से गेट खोलकर अंदर जाकर देखा तो हैरान रह गये। आशीष फंदे पर लटका था और उसने महिला का गेटअप व मेकअप किया हुआ था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, फॉरेंसिक विभाग की टीम ने भी मौके पर जाकर सैम्पल ले लिये हैं। बताया जा रहा है कि मृतक आशीष की पत्नी कुछ दिन पहले ही पहाड़ गयी थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल, सभी एंगल पर जांच की जा रही है। 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img