June 8, 2026 - 2:36 am

Udham Singh Nagar News: चलती ट्रेन में तमंचे के बल पर सात लाख की लूट, हवाई फायरिंग कर फरार

spot_img
Must Read

रुद्रपुर। दिल्ली से ऑटोमोबाइल का सामान लेने जा रहे दो कर्मियों से चलती ट्रेन में असलहे के बल पर लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने सिर पर तमंचा रखकर सात लाख रुपये लूट लिए और भागते समय हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर की सिंह कॉलोनी स्थित जपनीत ऑटो में कार्यरत रितिक मंडल और साहिब सिंह बुधवार सुबह संपर्क क्रांति ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। दोनों के पास बड़ी रकम होने की भनक बदमाशों को लग गई थी। उन्होंने पैसे कमर में बेल्ट बनाकर बांध रखे थे।

बताया जा रहा है कि तीन बदमाश भी उनके साथ ही ट्रेन में सवार हो गए। जैसे ही ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने लगी और उसकी रफ्तार धीमी हुई, तभी बदमाशों ने दोनों कर्मियों को घेर लिया। तमंचा और पिस्टल तानकर उनसे सात लाख रुपये लूट लिए और चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की।

घटना की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारी रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने आरपीएफ चौकी प्रभारी संतोष कुमार मीणा से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उधर, बिलासपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img