June 8, 2026 - 12:33 am

Udham Singh Nagar News: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

spot_img
Must Read

रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर सिडकुल क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार वोल्टास चौक के पास करीब 35 वर्षीय युवक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का सिर कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने वाहन रोकने की बजाय मौके से फरार होना ही मुनासिब समझा।

कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क पर शव पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। साथ ही अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img