April 17, 2026 - 11:14 pm

Udham Singh Nagar News: तीन रेलखंडों के दोहरीकरण सर्वे को मंजूरी, 3.67 करोड़ होंगे खर्च

spot_img
Must Read

रुद्रपुर। कुमाऊं और तराई क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रेलवे बोर्ड ने लालकुआं से काठगोदाम, रामपुर और भोजीपुरा रेलखंडों के डबल लाइन निर्माण के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। तीनों परियोजनाओं पर कुल 3.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के अनुसार, लालकुआं-काठगोदाम के बीच 22 किलोमीटर लंबे रेलखंड के दोहरीकरण सर्वे पर 0.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह मार्ग कुमाऊं के प्रमुख पर्यटन और सामरिक क्षेत्रों को जोड़ने वाला अहम लिंक है, जिससे भविष्य में ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होने की उम्मीद है।

वहीं, लालकुआं से रामपुर के बीच 66 किलोमीटर रेलखंड के डबल लाइन सर्वे को भी हरी झंडी मिल गई है। इस परियोजना पर 1.58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह खंड उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच माल और यात्री परिवहन का प्रमुख मार्ग है, जहां वर्तमान में यातायात का दबाव काफी अधिक है।

इसके अलावा, भोजीपुरा-लालकुआं के बीच 65 किलोमीटर रेलखंड के दोहरीकरण के लिए भी सर्वे कराया जाएगा। इस पर 1.56 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह रेलखंड बरेली और कुमाऊं क्षेत्र के बीच महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित करता है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल संजीव शर्मा ने बताया कि सर्वे पूरा होने के बाद परियोजनाओं के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से आने वाले वर्षों में क्षेत्र के रेल नेटवर्क की क्षमता और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

UP दोहरी नागरिकता मामला: राहुल गांधी के खिलाफ FIR के आदेश, हाईकोर्ट की सख्ती

लखनऊ। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं। इलाहाबाद...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img