April 17, 2026 - 8:39 pm

Kumaun: रेल नेटवर्क को मिलेगा बल, तीन रेलखंडों के दोहरीकरण सर्वे को मंजूरी

spot_img
Must Read

रेलवे बोर्ड ने कुमाऊं क्षेत्र के रेल नेटवर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए तीन महत्वपूर्ण रेलखंडों के दोहरीकरण (डबल लाइन) के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं पर कुल 3.67 करोड़ रुपये की लागत से सर्वे कराया जाएगा।

लालकुआं-काठगोदाम रेलखंड पर 22 किलोमीटर दूरी के लिए डबल लाइन सर्वे को स्वीकृति मिली है। यह मार्ग कुमाऊं के प्रमुख पर्यटन और सामरिक क्षेत्रों को जोड़ता है, जिससे भविष्य में ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होने की उम्मीद है। इस सर्वे कार्य पर 0.53 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

वहीं, लालकुआं-रामपुर के बीच 66 किलोमीटर लंबे रेलखंड के दोहरीकरण सर्वे को भी मंजूरी दी गई है। यह मार्ग उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच माल और यात्री परिवहन की दृष्टि से बेहद अहम है। वर्तमान में इस रूट पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। इस खंड के सर्वे के लिए 1.58 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा भोजीपुरा-लालकुआं रेलखंड, जिसकी लंबाई 65 किलोमीटर है, पर भी डबल लाइन के लिए सर्वे कराया जाएगा। यह रेलखंड बरेली और कुमाऊं क्षेत्र के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। इस सर्वे पर 1.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

अधिकारियों के अनुसार, सर्वे कार्य पूरा होने के बाद निर्माण की दिशा में आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इससे आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के रेल नेटवर्क की क्षमता और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र में रेल यातायात और माल परिवहन दोनों को बड़ा लाभ मिलेगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

UP दोहरी नागरिकता मामला: राहुल गांधी के खिलाफ FIR के आदेश, हाईकोर्ट की सख्ती

लखनऊ। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं। इलाहाबाद...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img