April 17, 2026 - 11:10 pm

Udham Singh Nagar News: 27 अप्रैल तक रोज सात घंटे बिजली कटौती, पकड़िया में नौ घंटे आपूर्ति ठप, गर्मी से बढ़ी परेशानी

spot_img
Must Read

रुद्रपुर/खटीमा/झनकट। जयनगर क्षेत्र के लोगों को गेहूं कटाई के बीच अब बिजली कटौती की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। ऊर्जा निगम ने शुक्रवार से 27 अप्रैल तक जयनगर में रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक घोषित कटौती का कार्यक्रम जारी किया है।

ऊर्जा निगम के ईई राजीव चक्रवर्ती ने बताया कि क्षेत्र में स्वीकृत फीडर के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए यह कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि अप्रैल के अंत तक फीडर चालू होने की उम्मीद है, जिससे जयनगर क्षेत्र की बिजली समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

पकड़िया में नौ घंटे बाधित रही आपूर्ति
खटीमा के पकड़िया क्षेत्र में निर्माणाधीन 132 केवी बिजली घर में कार्य के चलते बृहस्पतिवार को करीब नौ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बाधित रहने से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

ऊर्जा निगम के एसडीओ अंबिका यादव के अनुसार, बिजली घर में नई लाइन जोड़ने के लिए शटडाउन लिया गया था, जिसके कारण आपूर्ति प्रभावित रही।

गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें
खटीमा और झनकट क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।

मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

UP दोहरी नागरिकता मामला: राहुल गांधी के खिलाफ FIR के आदेश, हाईकोर्ट की सख्ती

लखनऊ। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं। इलाहाबाद...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img