देहरादून। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत सोमवार को देहरादून पहुंचीं। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ उन्होंने कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता की।
प्रेसवार्ता के दौरान सुप्रिया श्रीनेत ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के नाम पर सरकार सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर महिलाओं को वास्तविक अधिकार और अवसर नहीं मिल पा रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीर नहीं है और केवल घोषणाओं के सहारे काम चलाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी पार्टी की ओर से सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष करती रहेगी।



