June 15, 2026 - 2:24 pm

Dehradun: डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 66 एटीएम कार्ड बरामद

spot_img
Must Read

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने डेबिट कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। झाझरा चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 66 एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को टीम क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सेलाकुई की ओर से आ रही एक सफेद कार में सवार कुछ लोग डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कार (UP 14 FH 7340) को रोक लिया।

तलाशी के दौरान कार सवार तीनों व्यक्तियों के पास अलग-अलग बैंकों के कुल 66 एटीएम कार्ड मिले। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इमरान अली (गाजियाबाद), नसीरुद्दीन (दिल्ली) और मोहम्मद खालिद (गाजियाबाद) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे एटीएम बूथों पर जाकर बुजुर्ग और अनजान लोगों को निशाना बनाते थे। मदद के बहाने उनका कार्ड बदल लेते और पिन जानकर खातों से रकम निकाल लेते थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरामद सामान को सील कर दिया गया है और आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपियों ने किन-किन क्षेत्रों में इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है और उनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img