June 14, 2026 - 5:03 am

Nainital: पार्किंग में कार के भीतर अधिवक्ता का मिला शव, गोली मारकर आत्महत्या की आशंका

spot_img
Must Read

नैनीताल शहर के कलेक्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कार के भीतर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रारंभिक जांच में अधिवक्ता द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कार पार्किंग में खड़ी थी। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कार के भीतर देखा तो अधिवक्ता लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलने पर पार्किंग संचालक ने पुलिस और अधिवक्ताओं को घटना की जानकारी दी।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार के शीशे से देखने पर भीतर अधिवक्ता का शव मिला। पुलिस ने वाहन से एक पिस्टल और डैशबोर्ड से सुसाइड नोट बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नोट में बीमारी से परेशान होने और जीवन से निराश होने की बात लिखी गई है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर सुसाइड नोट की सामग्री की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img