April 28, 2026 - 5:43 pm

Uttarakhand Weather News: प्रदेश में कल से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

spot_img
Must Read

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 28 अप्रैल को नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार 29 अप्रैल को नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं 28 से 30 अप्रैल तक राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं गर्जन, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज बारिश और झोंकेदार हवाओं को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम के संभावित प्रभाव को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के नामित सभी अधिकारियों और विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर हस्ताक्षर: निर्यात को 100% शुल्कमुक्त पहुंच, 20 अरब डॉलर निवेश का वादा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों में नए दौर की शुरुआत हुई। दोनों देशों ने...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img