April 28, 2026 - 7:09 pm

Delhi: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मिले सीएम धामी, चारधाम यात्रा के लिए 100% LPG आपूर्ति की मांग

spot_img
Must Read

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के निर्बाध, सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए राज्य को व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली चारधाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं, जिससे व्यावसायिक एलपीजी की मांग में काफी बढ़ोतरी होती है। इस अवधि में राज्य को करीब 9.67 लाख व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आवश्यकता पड़ती है।

धामी ने कहा कि जून से सितंबर के बीच मानसून सीजन में राज्य को हर वर्ष प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में एलपीजी गैस की अहम भूमिका रहती है। इसे देखते हुए उन्होंने व्यावसायिक सिलेंडरों का अतिरिक्त 5 प्रतिशत यानी करीब 48,397 सिलेंडर आवंटित किए जाने का भी अनुरोध किया, ताकि आपदा के समय राहत कार्य तेजी से संचालित किए जा सकें।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Chamoli: गर्मी बढ़ने से उच्च हिमालय क्षेत्रों में तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, धौली नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा

ज्योतिर्मठ। बढ़ती गर्मी के बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे धौली नदी का...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img