June 13, 2026 - 10:48 pm

काशीपुर के चांदपुर-गोपीपुरा में दहशत का कारण बना तेंदुआ पिंजरे में कैद, जंगल में छोड़ा गया

spot_img
Must Read

काशीपुर क्षेत्र के चांदपुर और गोपीपुरा गांव में पिछले तीन महीने से तेंदुए की दहशत बनी हुई थी। तेंदुए ने ग्रामीणों के पालतू कुत्तों और गौशाला में बंधी बछिया को शिकार बनाया था। रविवार तड़के वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रूप से घने जंगल में छोड़ दिया।

हेमपुर डिपो क्षेत्र के ग्राम चांदपुर और गोपीपुरा में तेंदुए की लगातार आवाजाही देखी जा रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने पांडे कॉलोनी स्थित ठाकुर फार्म के बगीचे में पिंजरा लगाया था। रविवार सुबह तेंदुआ उसी पिंजरे में फंस गया।

तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद उसकी गुर्राहट से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए को पिंजरे सहित फाटो रेंज के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

पूर्व प्रधान कमलेश ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे। काफी प्रयासों के बाद तेंदुआ पकड़ा गया, लेकिन क्षेत्र में अभी भी अन्य तेंदुओं की मौजूदगी की आशंका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से नियमित गश्त और अन्य तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ नर था, जिसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img