उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विशेष तकनीकी अर्हता (विभिन्न विभाग) के तहत होने वाली भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा तीन मई 2026 को प्रस्तावित थी। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार समूह ‘ग’ के 57 पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जानी थी।

आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा को अगली सूचना तक टाल दिया है। अभ्यर्थियों से नई परीक्षा तिथि और अन्य जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।



