April 30, 2026 - 5:04 pm

Uttarakhand: जनगणना-2027: फील्ड में आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

spot_img
Must Read

नगर आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।

चार्ज अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त प्रगणकों और सुपरवाइजरों को नियुक्ति पत्र एवं आईडी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। इस पर नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी फील्ड में कार्य के दौरान अनिवार्य रूप से अपना पहचान पत्र धारण करें। यदि किसी गृहस्वामी द्वारा पहचान पत्र मांगा जाए तो कर्मचारी अपना परिचय देते हुए एचएलबी लिस्टिंग का कार्य करें।

नगर आयुक्त ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी अपने नियमित कार्य को प्रभावित किए बिना इस दायित्व को प्राथमिकता से पूरा करें। इसके लिए नियमानुसार अतिरिक्त पारिश्रमिक भी दिया जा रहा है।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि जो कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित रहेंगे या आवश्यक प्रपत्र एवं बैग प्राप्त नहीं करेंगे, उनके खिलाफ जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जनगणना कार्य को सुचारू बनाने के लिए भारत सरकार की ओर से टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है। साथ ही सभी चार्ज अधिकारियों को प्रतिदिन कार्य प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में नोडल अधिकारी, सभी चार्ज अधिकारी एवं तकनीकी सहायक मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Kashipur: वादों के इंतजार में किसान सुखवंत का परिवार, बेटे की फीस माफी पर असमंजस

काशीपुर। भूमाफिया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर जान देने वाले किसान सुखवंत सिंह के परिवार को घटना के...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img