April 30, 2026 - 6:11 pm

बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व: एक मई को ट्रैफिक डायवर्जन लागू, रात 12 बजे से भारी वाहनों की शहर में एंट्री बंद

spot_img
Must Read

एक मई को होने वाले बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन और ट्रैफिक प्लान जारी किया है। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 30 अप्रैल की रात 12 बजे से शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। मेला संपन्न होने तक यह प्लान प्रभावी रहेगा। अधिकारियों को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य यातायात व्यवस्था
  • यातायात दबाव बढ़ने पर सभी भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा।
  • नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग एवं होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा।
  • चीला मार्ग का उपयोग केवल ऋषिकेश की ओर निकासी के लिए किया जाएगा।
  • सामान्य दबाव में वाहन गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक भेजे जाएंगे।
  • टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग निकासी के लिए उपयोग होगा।
  • देहरादून/ऋषिकेश जाने वाली निजी बसों को आवश्यकता अनुसार मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा।
बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए रूट
  • दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, कॉर कॉलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक से होकर आएंगे।
  • इन वाहनों को अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।
  • अधिक दबाव होने पर नगलाइमरती, लक्सर, फेरूपुर, जगजीतपुर और बैरागी कैंप वैकल्पिक रूट रहेंगे।
  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से भारी दबाव की स्थिति में सहारनपुर, भगवानपुर, सालियर, बिजौली, छुटमलपुर, बिहारीगढ़ और मोहंड मार्ग से डायवर्जन किया जाएगा।
अन्य मार्गों की व्यवस्था
  • नजीबाबाद और मुरादाबाद से आने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर और चंडीचौकी मार्ग से आएंगे।
  • बड़े वाहनों को गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग की ओर भेजा जाएगा।
  • देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहन नेपाली फार्म, रायवाला होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे और लालजीवाला, पंतद्वीप तथा चमगादड़ टापू पार्किंग में भेजे जाएंगे।
ऑटो और विक्रम संचालन
  • देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले ऑटो केवल जयराम मोड़ तक संचालित होंगे।
  • ललतारो पुल से शिवमूर्ति तक ऑटो, विक्रम और टैक्सी संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Uttarakhand: कैबिनेट के 18 प्रस्ताव मंजूर, बस खरीद से मदरसा मान्यता तक कई बड़े फैसले

देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट की गुरुवार को हुई बैठक में 18 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से कई अहम प्रस्तावों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img